Bollywood upcoming Sequels in 2021

0
992

2021 बॉलीवुड में सीक्वल फिल्म्स का साल होगा| कई बड़े फिल्म निर्माता अपनी पिछली हिट फिल्मो के सीक्वेलस को इस साल परदे पर लाने का विचार कर चुके है|

कुछ फिल्मो में पिछली फिल्म की स्टार कास्ट को ही दोबारा देखा जा सकेगा जैसे सलमान खान और जॉन अब्राहम क्रमश किक 2 और सत्यमेव जयते 2 में नज़र आएंगे| वहीं कुछ फिल्मो के सीक्वेल में अब कलाकार बदल दिए जायेंगे जिनमे भूल भुलैया 2, हंगामा 2 और एक विलन 2 जैसी फिल्मे शामिल होंगी|

वर्ष 2021 में आने वाले कुछ रोमांचक सीक्वल इस प्रकार है:

Badhaai Do

बधाई दो 2018 में बनी बेहद सफल फिल्म बधाई हो का सीक्वल होगी| 2018 की बधाई हो एक कॉमेडी फिल्म थी और इसमें आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा ​​ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी| वहीं बधाई दो में अब राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे| बधाई हो को जहां अमित शर्मा ने निर्देशित किया था वहीं बधाई दो का निर्देशन हर्षवर्धन कुलकर्णी संभाल रहे है|

Image souce: Instagram Bhumi Pednekar

बधाई दो की कहानी एक ऐसे महिला पुलिस स्टेशन की होने वाली है जहॉं पर एक पुरुष की तैनाती कर दी जाती है| अब इस इकलौते पुरुष का महिला थाने में काम करना ही इस फिल्म को हास्यपद बना देता है| अब ऐसे में यह देखना मजेदार होगा की एक इकलौते पुलिस वाले की भूमिका राजकुमार राव किस तरीके से निभाते है| भूमि पेडनेकर संभवत एक पुलिस वाले की भूमिका पर नज़र गड़ाते हुए उस पर रिसर्च करती नज़र आएँगी|

फिल्म की शूटिंग पहले ही शुरू कर दी है और संभवत वर्ष के अंत तक आप इस फिल्म का मज़ा ले पाएंगे|

Satyamev Jayate 2

2018 की ही एक दूसरी हिट फिल्म सत्यमेव जयते का सीक्वल बनाने की जिम्मेदारी एक बार फिर से मिलाप झवेरी को ही दी गई है| जॉन अब्राहम इस फिल्म का भी हिस्सा होंगे लेकिन फिल्म में दिव्या कुमार खोसला को कास्ट किया गया है जो पिछली बार फिल्म का हिस्सा नहीं थी|

फिल्म पिछली बार की ही तरह एक्शन थ्रिलर होगी जिसमे जॉन अब्राहम एक बार फिर से, लखनऊ शहर में, भ्रष्टाचार से लड़ते हुए नज़र आएंगे|

सत्यमेव जयते 2 को पहले गांधी जयंती 2020 में ही रिलीज़ किया जाना था लेकिन Covid 19 के चलते इस फिल्म की रिलीज़ को टाल दिया था| अब यह फिल्म 12 मई 2021 को रिलीज़ की लिए तैयार है|

Image Source: Instagram John Abraham

Ek Villain 2

2014 में आयी फिल्म एक विलन एक थ्रिलर रिवेंज ड्रामा फिल्म थी| इसे मोहित सूरी ने निर्देशित किया था और सिद्धार्थ मल्होत्रा, रितेश देशमुख तथा श्रद्धा कपूर ने उसमे मुख्या भूमिकाएं निभाई थी| मोहित सूरी अब इस फिल्म के सीक्वल एक विलन 2 को भी निर्देशित करेंगे| फिल्म में मुख्य भूमिका में रहेंगे जॉन अब्राहम, दिशा पटानी, तारा सुतरिया और अर्जुन कपूर|

खबर तो यहां तक है की श्रद्धा कपूर जो पिछली फिल्म का हिस्सा थी अब एक विलन 2 के लिए एक गाना गुनगुना सकती है और साथ ही साथ तारा सुतरिया को को भी इस फिल्म में एक गीत गाने का अवसर प्राप्त हो सकता है|

Source Credit: Instagram Tara Sutaria

Bhool Bhulaiyaa 2

भूल भुलैय्या नाम है 2007 में रिलीज़ हुई की साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म का जिसमें अक्षय कुमार, शाइनी आहूजा, विद्या बालन और अमीषा पटेल ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थी| फिल्म को निर्देशित किया था प्रियदर्शन ने लेकिन भूल भुलैय्या 2 को को निर्देशित कर रहे है अनीज़ बज़्मी और वो भी एक नयी स्टार कास्ट के साथ|

भूल भुलैय्या 2 में इस बार आपको देखने को मिलेंगे कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू | ये फिल्म पिछली फिल्म से बिलकुल अलग होगी| भूल भुलैय्या के टाइटल सांग के अलावा एक और गाने को भी सीक्वल में जगह दी जा रही है जिसे आप जल्द ही सुन पाएंगे| फिल्म को 16 दिसंबर 2021 को रिलीज़ करने की योजना है|

Source: Instagram Kartik Aaryan

Kick 2

2014 में आयी किक में सलमान खान, जैकलीन फर्नांडीज, रणदीप हूडा और नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी ने मुख्य भूमियकायें निभाई थी| साजिद नाडियाडवाला ने इस फिल्म निर्माण एवं निर्देशन किया था| अब साजिद नाडियाडवाला किक का सीक्वल ले कर आ रहे है जिसमे सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज के होने की पुष्टि कर दी गयी है|

सलमान खान इस बार भी देवी लाल सिंह के रूप में वापसी करेंगे और एक चोर का किरदार निभाएंगे| हालांकि पिछली बार की ही तरह इस बार भी उनकी चोरी किसी उद्देश्य के लिए होगी| किक 2 को दिसंबर 2021 में रिलीज़ करने की योजना है|

हंगामा 2

हंगामा 2003 की एक सफल कॉमेडी फिल्म है जिसे प्रियदर्शन ने निर्देशित किया था| फिल्म में मुख्य भूमिकाएं निभाई थी अक्षय खन्ना, आफताब शिवदासानी, रिमी सेन, परेश रावल, शक्ति कपूर और राजपाल यादव ने|

Video Source: Instagram Shilpa Shetty

अब प्रियदर्शन हंगामा 2 को भी निर्देशित करने जा रहे है| हंगामा 2 में मुख्य भूमिकाएं निभाएंगे शिल्पा शेट्टी, परेश रावल, मीज़ान जाफरी, प्रणिता सुभाष, राजपाल यादव और टीकू तलसानिया|

कुछ समय पहले शिल्पा शेट्टी इस फिल्म का पोस्टर अपने इंस्टा अकाउंट पर डाला था जिसमे फिल्म की रिलीज़ डेट 14 अगस्त 2020 बताई गयी थी| लेकिन Covid 19 के चलते इस फिल्म की रिलीज़ डेट भी टाल दी गयी और अब यह फिल्म 2021 में रिलीज़ होने के लिए तैयार है|

Image Source: Instagram Shilpa Shetty

Heropanti 2

हीरोपंती वर्ष 2014 में आयी एक्शन रोमांटिक फिल्म थी| इस फिल्म से जैकी श्रॉफ के सुपुत्र टाइगर श्रॉफ ने बॉलीवुड में अपने अभिनय यात्रा की शुरुआत की थी| टाइगर के साथ साथ कृति सनोन ने भी इस फिल्म से अपने अभिनय का सफर शुरू किया था| फिल्म को शादाब खान ने निर्देशित किया था और इस फिल्म को दर्शको का भरपूर प्यार भी मिला था|

अब इस फिल्म की अगली कड़ी के रूप में आ रही है हीरोपंती 2| इस फिल्म में भी पहले की तरह टाइगर श्रॉफ और कृति सनोन ही मुख्य भूमिका निभाएंगे| इस सीक्वल को डायरेक्ट करेंगे अहमद खान जो टाइगर को पहले बागी 2 (2018) और बागी 3 (2020) में डायरेक्ट कर चुके है| साथ ही साथ टाइगर की आने वाले फिल्म बागी 4 को भी अहमद खान ही निर्देशित करेंगे| हीरोपंती 2 की रिलीज़ डेट 16 जुलाई 2021 तय की गयी है|

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here